कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर स्थित एक स्टील फैक्ट्री में बुधवार को काम करते वक्त एक मजदूर घायल हो गया। घायल को यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जोगीहाट जिला औरया (बिहार) निवासी आलम (45) पुत्र जहीर भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर स्थित एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है। आज सुबह वह लोहे की छड़ों का बंडल ले जा रहा था। इस दौरान बंडल उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उसे यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसके पांव पर गंभीर चोटें आई हैं।
चलती बाइक से गिर कर महिला घायल
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़िया के पास बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। उसे यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिरयान जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी हाल निवासी शुगर मिल बिजनौर राजेश देवी (36) पत्नी धर्मपाल सिंह आज सुबह सिद्धबली मंदिर के दर्शन के लिए अपने पति और बच्चों के साथ मोटर साइकिल से कोटद्वार आ रही थी। नजीबाबाद और कोटद्वार के बीच कौड़िया चेकपोस्ट के पास अचानक ही वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा है।