फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर किया उन्हें याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिह्नों पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

बदरीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में नेतृत्व संभाला और भारत में सूचना औद्यौगिक क्रांति का सूत्रपात करते हुए 21वीं सदी के आधुनिक भारत का निर्माण कर अंग्रिम पक्ति में लाकर खड़ा कर दिया। आज भारत दुनिया की अग्रणी देशों की श्रेणी में आ गया है। कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश के समग्र विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम किया। कहा कि वर्तमान में सामाजिक एवं राजनैतिक मूल्यों में गिरावट आने से राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश करने का आह्वान किया। कहा कि अब पूरा देश भाजपा के झूठ एवं जुमलों को अच्छी तरह से समझ चुका है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, महिला महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, रमेश खंतवाल, सुनीता बिष्ट, वीडी नवानी, गणेश नेगी, हर्षिता, विजय माहेश्वरी, उपेंद्र नेगी, चंद्रमोहन सिंह रावत, प्रदीप नेगी, गबर सिंह, कुुंवर सिंह रावत, प्रवीण सिंह रावत, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज रावत, अंकुर भंडारी, जितेंद्र भाटिया, गोपाल गुंसाई, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, गूड्डू सिंह चौहान, आशा चौहान, दामोदार सिंह, विपिन डोबरियाल, अमित नेगी, अशोक घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें