कोटद्वार। आंगनबाड़ी कार्यकत्री-सेविका-मिनी कर्मचारी संगठन ने सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी मोबाइन फोन दिए जाने का विरोध किया है। जिसके विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 25 मई को देहरादून के परेड ग्राउंड में एकत्रित होकर सीएम आवास की ओर कूच करेगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका व मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष बसंती रावत ने ज्ञापन में कहा कि भारत सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन दिए जा रहे हैं, जबकि संगठन पूर्व से ही इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन देकर महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है, जबकि मानदेय कम मिल रहा है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजकर कहा कि वर्तमान में कार्य करने की जो प्रणाली चल रही है हम उसी तरह काम करेंगे। मोबाइन फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में अनावश्यक मानसिक दबाव बढ़ेगा। कहा कि यदि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन दिया गया तो उनका न्यूनतम मजदूरी के दरों की तरह मानदेय भी बढ़ाया जाए।