कोटद्वार/यमकेश्वर। यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने 14 जनवरी को थलनदी गेंद मेले में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैंप लगाने की घोषणा की। उन्होंने यमकेश्वर और द्वारीखाल ब्लाक के गांवों का भ्रमण कर यूथ फाउंडेशन द्वारा भर्ती हुए युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को क्षेत्र में सेना भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण कैंप आयोजित करने का आश्वासन दिया।
यमकेश्वर ब्लाक और लंगूर पट्टी के विभिन्न गांवों में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यमकेश्वर के थलनदी, त्याडोगाड, जयहरीखाल, चुंडाई, किमार मुलखंडी आदि गावों में युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने 14 जनवरी को मकर संक्रांति को यमकेश्वर ब्लाक के थलनदी और त्याडो गाड में लगने वाले गिन्दी मेले में सेना भर्ती सलेक्शन कैंप का आयोजन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती सलेक्शन कैंप में युवक युवतियां दोनो ही प्रतिभाग कर सकते हैं जिसके लिए उनको अपने समस्त प्रमाण पत्रों को साथ में लाना होगा। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सेना भर्ती सलेक्शन कैंपों में चयनित युवक युवतियों को तीन माह का नि:शुल्क शारीरिक तथा मानसिक प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें 95 प्रशिक्षित युवक सेना में चुने जाते है।
.
जारी- नरेश