फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को फूलों और सब्जियों से उत्पाद बनाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार और ग्रामीण हिमालय अध्ययन एवं संरक्षण संस्था कुंभीचौड़ की ओर से ग्राम धरासू (नौगांवखाल) में 21 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (ईडीपी) शिविर लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्थानीय फूलों और सब्जियों से तरह-तरह के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

नौगांवखाल के ग्राम धरासू में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के महाप्रबंधक पितांबर दत्त टम्टा ने किया। उन्होंने बताया प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संस्था के सचिव कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे उनके बनाए उत्पादों की मार्केटिंग में भी सहायता करेंगे। ग्रामीणों ने फूलों और सब्जियों से जैम, जैली, चटनी, अचार बनाने के तरीके सीखे। अंतिम दिन ग्रामीणों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस मौके पर केंद्र के एजीएम एमएस रावत, एकेश्वर के एबीडीओ चंद्र प्रकाश केष्टवाल, ग्राम विकास अधिकारी रजनीश सुंद्रियाल, खाद्य प्रसंस्करण के प्रशिक्षक धर्मेंद्र, जीडी जखमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यराज नेगी, ग्राम प्रधान सैन सिंह, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें