फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सिरस्वाल भंडारी कल्याण स्वायत सहकारिता समिति की ओर से समिति का वार्षिक अधिवेशन एवं मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समिति ने छह मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न और पुरस्कार में प्रत्येक छात्र को दस हजार रुपए दिए गए।
विज्ञापन

कोटद्वार के हरसिंहपुर स्थित एक बारातघर में आयोजित समारोह का शुभारंभ संस्था के वयोवृद्ध सदस्य रघुवीर सिंह भंडारी (सेनि) ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समिति के सचिव सुरेंद्र भंडारी ने वर्ष 2017-18 को प्रगति एंव क्रिया कलापों और संस्था की ओर से चलाए गए विभिन्न अभियानों की जानकारी सदस्यों को दी। कोषाध्यक्ष ने वर्ष 2017-18 का आय-व्यय का वितरण समिति के सदस्यों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक संग्राम सिंह भंडारी ने छह मेधावी छात्र-छात्राओं आशुतोष भंडारी, अक्षिता, आयुुष, निशा, अभिनव, सोनाक्षी भंडारी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न वितरित किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें