पौड़ी। सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में छात्रा के दम तोड़ने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि परिवार को ढांढस बधाने अस्पताल नहीं पहुंचा। इससे छात्रा के परिजनों, ग्रामीणों और प्रवासी लोगों में भारी रोष है।
अस्पताल में छात्रा ने रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे दम तोड़ा। इसके बाद करीब चार घंटे छात्रा का शव अस्पताल में ही रहा, लेकिन इस दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि मृतका के परिवार को ढांढस बधाने नहीं पहुंचा। हालांकि परिजनों के साथ गांव के लोगों और प्रवासी ग्रामीणों का अस्पताल परिसर में जमावड़ा लगा रहा। कफोलस्यूं पट्टी के नौली गांव निवासी रविंद्र नेगी, प्रवासी ग्रामीण प्रदीप नौडियाल, कुलदीप नेगी, मंगत सिंह रमोला, शिशुपाल सहित अन्य ग्रमाीणों ने बताया कि बेटी की मौत की खबर के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि अस्पताल नहीं पहुंचा, जबकि छात्रा का शव चार घंटे से भी ज्यादा समय तक अस्पताल परिसर में रहा। ब्यूरो