फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार गैस कनेक्शन, फिर कैसे घाटे में चल रही एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर में वर्षों से संचालित जीएमवीएन की गैस एजेंसी को बंद करने के निर्णय पर उपभोक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर गैस एजेंसी बंद न करने की मांग की। उपभोक्ताओं ने कहा कि जीएमवीएन की गैस एजेंसी किसी भी हालत में बंद नहीं होनी चाहिए। जिस एजेंसी में दस हजार उपभोक्ता हों, वह घाटे में कैसे जा सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाबर क्षेत्र के पदमपुर मोटाढांक के पार्षद सौरव नौडियाल के नेतृत्व में लोग तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने जीएमवीएन की भाबर की एकमात्र गैस एजेंसी को बंद किए जाने के फरमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। लोगों ने एसडीएम कमलेश मेहता के माध्यम से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। उन्होंने जीएमवीएन प्रबंधन पर गैस एजेंसी को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाबर की 60 हजार से अधिक आबादी में एकमात्र जीएमवीएन की गैस एजेंसी से गैस की आपूर्ति होती है। गैस एजेंसी घाटे में नहीं, बल्कि कुप्रबंधन का शिकार हो सकती है। इस दौरान पार्षद कुलदीप सिंह रावत, दीपक लखेड़ा, दीपचंद्र डबराल, नंदन सिंह चौहान, अजीत नेगी, रजनीश बेबनी, अभिषेक डुकलान, उजागर सिंह पुंडीर, कमल सिंह, बिजेंद्र सिंह, राकेश सुंद्रियाल, प्रयांशु चंदोला, नीरज पयाल, दीपक खत्री, अमित सिंह नेगी, अजय कुमार, राहुल बलोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें