जयहरीखाल। ब्लाक की न्याय पंचायत स्तर की माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता शुरू हो गई। शुक्रवार को जीआईसी सिद्धपुर के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष डबल सिंह ने किया। 100 मी. दौड़ में जयंत ध्यानी प्रथम, अंकित द्वितीय और अनिल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रतिभा प्रथम, मालिनी द्वितीय व सुमन तृतीय रही। 400 मी. दौड़ में प्रतिभा, सृष्टि, सुमन, बालक वर्ग की 400 मी. दौड़ में शुभम, जयंत, सौरभ, गोला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आकांक्षा, मालिनी और अर्चना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ब्लाक खेल समन्वयक भारत भूषण नेगी, निर्णायक महेश कुकरेती, केसवानंद जखवाल, सते सिंह, रीना पंवार देवेंद्र सिंह, अनिल बुडाकोटि आदि मौजूद थे।