कोटद्वार। भरत महोत्सव के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए छह लोगों को सम्मानित किया गया।
रविवार को डू समथिंग सोसाइटी की ओर से एमकेवीएन कण्वघाटी परिसर में आयोजित भरत महोत्सव के तीसरे दिन के आयोजन का शुभारंभ कोटद्वार की नवनिर्वाचित मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। संस्था की ओर से जगत सिंह जंगली को भरत भूमि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। भाष्कर द्विवेदी, ऋषि कुमार, कमलेश आर्य और योगेश पांथरी को भारत नामदेय चक्रवर्ती भरत सम्मान प्रदान किया गया। सुदेश भट्ट को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विशिष्ट सैन्य सम्मान दिया गया। इसके अलावा विशेष सेवाओं के लिए एनएसएस के स्वयंसेवी आकाश पोखरियाल और पूजा को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्राइमरी और जूनियर वर्ग में एमकेवीएन कण्वघाटी, सीनियर वर्ग में जीरो ग्रेविटी ग्रुप और ओपन वर्ग में सुहानिया ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल में बाल विद्या निकेतन, विभिन्न वर्गों की क्राफ्ट प्रतियोगिता में दिया रावत, आयुष कुकरेती, मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि नेगी, निक्की भाष्कर, ब्राइडल प्रतियोगिता में मालिनी ब्यूटी पार्लर, क्विज प्रतियोगिता में एमकेवीएन के उज्ज्वल कुमार और अक्षित रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक प्रकाश चंद्र कोठारी, अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, सर्वोदयी सेवक मान सिंह रावत, दिनेश चंद्र भट्ट, विवेक शाह, विपिन जदली, कैप्टन डीपी बलूनी (सेनि), सिंधु कोठारी, वीना व सोनम पंत कोठारी आदि मौजूद थे।
-फोटो