फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर मनाया एनसीसी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एनसीसी कैडेटों ने धूमधाम से एनसीसी दिवस मनाया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कोटद्वार के विभिन्न मार्गों में रैली निकालकर लोगों को महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को पीजी कालेज कोटद्वार परिसर से सीनियर अंडर ऑफिसर आशीष नेगी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद महाविद्यालय परिसर में कार्य स्थल पर महिला उत्पीड़न विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कैडेट अंकित नेगी और काजल रावत ने अपने विचार रखे। कैडेट महिमा ने अपने वक्तव्य में व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की बात कही। कॉलेज की एनसीसी अधिकारी ले. डा. प्रीति कुमारी ने एनसीसी द्वारा कॉलेज में कैडेटों को एकता, अनुशासन व चरित्र निर्माण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंडर ऑफिसर अक्षय कुमार, शिवानी, सार्जेंट प्रगति, कैडेट रचना, सोनिया व मृणालिनी आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें