फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने वृद्धजनों को पेंशन देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने हेल्पेज इंडिया की मांग का समर्थन किया। संगठन ने प्रदेश सरकार से वरिष्ठजनों को दो हजार रुपये मासिक पेंशन देने और वृद्ध माता-पिता को भरण पोषण भत्ता देने वाले अधिनियम को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से वृद्ध जनों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान दोनों ही मिल पाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने कहा कि एक सर्वे के अनुसार, उत्तराखंड में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दस लाख वरिष्ठ नागरिक रहते हैं। इनमें से एक बड़ा भाग ऐसे वृद्धजनों का है, जो सरकार की सामाजिक कल्याण की योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि 2011 में बना माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम सात वर्षों बाद भी फाइलों में धूल फांक रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अधिनियम को अविलंब लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें