फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में आज होगा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला और आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से भविष्य ज्योति कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसके तहत वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाओं में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मैडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। शनिवार सुबह 11 बजे से होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को 12वीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी अपने साथ लानी होगी। कार्यक्रम स्थल पर भी छात्रों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। मेधावी छात्रों को मैरिट के आधार पर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक चंदन रस्तोगी ने बताया कि सम्मान समारोह में पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8395876410 और 9557361592 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें