फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन पुनरीक्षण नहीं होने पर 30-31 को हड़ताल करेंगे बैंक कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आवाहन पर वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले कोटद्वार के बैंक के कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार और आरबीआई पर जानबूझ कर बैंक कर्मियों का वेतन पुनरीक्षण समय पर नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार सांसदों के वेतन में तो एक मत से वृद्ध कर रही है, लेकिन बैंक कर्मियों की ओर से सरकार आंखें मूंदे हुई है। कई बार आरबीआई के अधिकारियों को सूचित किए जाने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। 30-31 मार्च को सभी बैंक कर्मचारी और अधिकारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
प्रदर्शनकारियों में यूनियन के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, नगर संयोजक डीपीएस बिष्ट, रमेश नेगी, हरजीत सिंह, तपस्या, सुनील रावत, शिवांगी, सरस्वती, पंकज नेगी, विजेंद, अरविंद, रिंकी, प्रदीप, अजय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें