फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत योजनाओं पर धनावंटन न होने भड़के डीपीसी मेंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला योजनाओं में स्वीकृत योजनाओं के लिए धनराशि का आवंटन न होने से भड़के जिला नियोजन समिति के सदस्यों ने आगामी 21 मई की जिला नियोजन समिति की बैठक के बहिष्कार की चेतावनी दी है। डीपीसी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिला योजना के तहत स्वीकृत कार्यों के लिए धनराशि का आवंटन न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पौड़ी जिले में जिला नियोजन समिति और जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, परवीन सुल्ताना, हरि सिंह भंडारी, गीता राणा, कपोत्री देवी, सुनीता देवी, कर्मवीर भंडारी, जयदीप नेगी, दौलत सिंह, डीएन शाह, रमेश रावत, भरत डागर और रंजना रावत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिला योजना की खामियां गिनाई। कहा कि जिला योजना में वर्ष 2014 से 2017 तक विभिन्न विभागों की योजनाएं स्वीकृत की गई, लेकिन कई योजनाओं में धन का आवंटन ही नहीं किया गया, जिससे ये योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी। योजनाओं का कार्य नहीं होने से जिला पंचायत सदस्यों और डीपीसी सदस्यों को जनता का कोपभाजन बनना पड़ रहा है।
सदस्यों ने कहा कि आगामी 21 मई को एक बार फिर जिला नियोजन समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी सदस्यों ने पहले पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के लिए धन के आवंटन की मांग की है। जिला योजना 2018-19 के लिए पहले विभागों के परिव्यय निर्धारण की बैठक बुलाई जानी चाहिए, इसके बाद ही योजना निर्धारण की बैठक की जाए। सदस्यों ने शासन और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के लिए धन का आवंटन नहीं हुआ तो डीपीसी बैठक का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें