फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, पति पत्नी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर बौंसाल के निकट एक कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 की मदद से उन्हें पाटीसैंण चिकित्सालय लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने से डाक्टरों ने उन्हें पौड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने बताया कि जिला चिकित्सालय पौड़ी मोहल्ला निवासी गजेंद्र सिंह मियां और उनकी पत्नी आशा देवी सोमवार को करीब दो बजे अपनी कार से पौड़ी से मेरठ जा रहे थे। तभी अचानक बौंसाल के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दंपति की चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उनको कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। सतपुली पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर पाटीसैंण चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें