फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी संघर्ष में टाइगर के शावक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के पाखरौ रेंज में आपसी संघर्ष में टाइगर के नर शावक की मौत हो गई। घटनास्थल पर खून के निशान पाए गए हैं। वन विभाग ने शावक का पोस्टमार्टम कराकर शव को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के पाखरौ रेंज में वन कर्मी गश्त पर थे, तभी उन्हें रेंज के धौलखंड कंपार्टमेंट नंबर दो में टाइगर का शावक मृत मिला। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल विभाग के आला अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टाइगर की मौत की पड़ताल की। केटीआर के डीएफओ एके त्रिपाठी ने बताया कि मृत मिले टाइगर के शावक शव के पास खून के निशान पाए गए हैं। संभवत: आपसी संघर्ष के कारण शावक की मौत हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें