फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालीखाल सब डिवीजन को शिफ्ट करने के निर्णय पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धुमाकोट। लोक निर्माण विभाग बैजरो डिवीजन का सब डिवीजन कार्यालय अदालीखाल से लैंसडौन शिफ्ट करने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। युवा बेरोजगार संगठन, ठेकेदार संघ और ब्लॉक कांग्रेस ने क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए तहसील मुख्यालय धुमाकोट में विधायक का पुतला फूंका।
मंगलवार को धुमाकोट में आयोजित प्रदर्शन के बाद युवा बेरोजगार संगठन के केंद्रीय संयोजक मनीष सुंद्रियाल और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जंग बहादुर नेगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सहित सरकारी विभागों में धन के अभाव में क्षेत्र के विकास कार्य ठप पड़े हैं। क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करने के बजाय विधायक द्वारा क्षेत्र में वर्षों पहले से स्थापित सब डिवीजन कार्यालय को हटाकर लैंसडौन ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सब डिवीजन कार्यालय को अदालीखाल से हटाया गया तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मधु बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र पटवाल, पुष्कर सिंह व महीपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं क्षेत्रीय विधायक
पूरी धुमाकोट तहसील लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में पड़ती है। बैजरों डिवीजन की सड़कों का हाल किसी से छिपा नहीं है। लोगों की सुविधा के लिए धुमाकोट क्षेत्र की सड़कों को बैजरो डिवीजन से हटाकर लैंसडौन में शामिल किया गया है। बैजरो डिवीजन में उनके क्षेत्र की सड़कों पर काम नहीं हो पा रहा था। अदालीखाल सब डिवीजन लैंसडौन से भी बरकरार रहेगा। - दिलीप रावत, विधायक लैंसडौन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें