फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन पाइप का वाल्व खराब, दस हजार की आबादी हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही के चलते कोटद्वार की चार ग्राम पंचायतों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। तीन दिन से विभाग एक वाल्व नहीं लगा पा रहा है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान कोटद्वार के अंतर्गत धनीशफार्म स्थित ट्यूबवेल की मुख्य पेयजल लाइन का वाल्व 18 सितंबर को खराब हो गया था, जिसके कारण ग्राम पंचायत पदमपुर, नयागांव, सिमलचौड़ और शिब्बूनगर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई हैं। लोग विभाग से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन विभाग अपने कार्य में लापरवाही बरत रहा है। करीब दस हजार की आबादी पानी के लिए भटक रही है।
स्थानीय निवासी रविंद्र बिष्ट, अर्जुन सिंह रावत, जगमोहन सिंह नेगी, चंद्रमोहन भारद्वाज ने विभाग पर पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि तीन दिनों से वाल्व में खराबी होने से पेयजल आपूर्ति ठप है, लोग पानी के लिए अन्य मोहल्लों में भटक रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की जा रही है। पेयजल किल्लत के कारण लोग परेशान हैं। उधर, जलसंस्थान के अवर अभियंता बृजमोहन सिंह रावत ने बताया कि वाल्व को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, शीघ्र ही पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें