फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सीखे मशरूम और लैमनग्रास उत्पादन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से और लोक इनवायरमेंट एक्शन फोर डेवलपमेंट ऑफ इकोलॉजिकल रूरल सोसाइटी के सहयोग से रिखणीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत घेड़ी (ढ़ाबखाल) में मशरूम और लैमनग्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम की खेती और लेमन ग्रास उत्पादन के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि रिखणीखाल विकासखंड के अंतर्गत 16 वर्ष से ज्यादा उम्र की 50 ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शिविर चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में मशरूम तकनीकी विशेषज्ञ अंकित रावत द्वारा महिलाओं को मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां सिखाई जा रही हैं। इसमें महिलाओं को मशरूम की कंपोस्ट तैयार करने से लेकर लैमनग्रास के उत्पाद को बनाने और विपणन तक की समस्त जानकारियां सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें