फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपुली महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव 31 को, अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। राजकीय डिग्री कालेज सतपुली के छात्रसंघ चुनाव 31 अगस्त को कराए जाएंगे। 24 अगस्त को चुनाव की विधिवत अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। प्राचार्य डा. रेनू नेगी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 25 एवं 26 को नामांकन कराए जाएंगे, 28 को नाम वापसी, 29 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 को चुनाव संचालन समिति एवं प्रत्याशियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त को मतदान के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें