कोटद्वार। उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में अनाथ छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायत प्रदान की गई। कार्यक्रम में दुगड्डा, द्वारीखाल, कल्जीखाल, यमकेश्वर, जहरीखाल ब्लॉक के 56 बच्चे शामिल रहे।
मंगलवार को विशिप हाउस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ले. कर्नल बीवी ध्यानी (सेनि.), कै. गजेंद्र बडोला, पशुधन अधिकारी गणेश जोशी (सेनि.) ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर के किया। उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने अन्य लोगों से ऐसे पुण्य कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल और मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से आए 56 अनाथ छात्रों को तीन हजार रुपये प्रति छात्र के हिसाब से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल, उपाध्यक्ष कै. पीएल खंतवाल, सचिव अजय सिंह रावत, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, डा. एसपी बडोला, सतीश जोशी, केशर सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पूरन सिंह, विनोद कुकरेती, सुरेंद्र आर्य, गोविंद डंडरियाल, प्रकाश कोठारी, रंजना रावत, अनिता बडोला, विकास आर्य आदि मौजूद रहे।
जारी
निखिल चौहान