फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने परिवार समेत दूसरे दिन भी दिया तहसील में धरना

विज्ञापन
Soldier - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह पट्टी के वार्ड नंबर-2 कुंभीचौड़ में भूमि कारोबारियों से परेशान आजाद हिंद फौज के सिपाही स्व. पंचम सिंह के आश्रित पूर्व सैनिक चंदन सिंह ने बुधवार को भी अपने परिवार के साथ तहसील में धरना दिया। पूर्व सैनिक ने राज्यपाल और मुख्य सचिव से न्याय की गुहार लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे दिन भी पूर्व सैनिक चंदन सिंह ने परिवार समेत कोटद्वार तहसील में धरना दिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किए। ज्ञापन में बताया कि 1964 में अपने घर के पास 28 बीघा भूमि खरीदी थी। विवाद के चलते मामला सिविल न्यायालय और परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में परगना मजिस्ट्रेट ने 25 जनवरी, 2019 के अपने आदेश में 6 मार्च तक यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भूमि कारोबारी उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं और मारपीट कर डरा धमका रहे हैं। कहा कि 14 फरवरी से लगातार फलदार पेड़ काटे जा रहे हैं और विरोध करने पर भूमि कारोबारी ने उसके दिव्यांग भाइयों और गर्भवती बहू के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित परिवार का मेडिकल तक नहीं कराया। धरने में बैठने वालों में पूर्व सैनिक चंदन सिंह, बलवंत सिंह, सुमन देवी, निर्मला देवी, देवेश्वरी देवी, निविता देवी, अनूप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें