फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकं्टन टूर्नामेंट में शगुन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। इंटरनेशनल हेल्थ एंड फिटनेस एसोसिएशन (आईएचएफए) की ओर से बुधवार को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। अंडर-16 और अंडर-19 बालिका वर्ग में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की छात्रा शगुन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में टूर्नामेंट का शुभारंभ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागियों से खेलों के साथ ही अन्य क्षेत्रों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। अंडर-16 बालिका वर्ग सिंगल मुकाबले में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की शगुन कुकरेती, बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्रा परी आर्य, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आयुषी आदर्श ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की शगुन कुकरेती, परी आर्य, आयुषी आदर्श ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल और पार्षद कविता मित्तल न विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आईएचएफए की सचिव प्रीति चौधरी, संचालक विपिन कुमार, चारू, विशाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें