कोटद्वार। जिला कांग्रेेस कमेटी ने क्षेत्र में लचर कानून व्यवस्था, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन चोरी, लूटपाट व चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय है। पुलिस दिखावे के लिए बैठकों का ढोंग कर रही है। इन बैठकों में चुनिंदा लोगों को बुलाकर खानापूर्ति की जा रही है। कहा कि दर्जाधारी पूर्व मंत्री से हुई चेन स्नेचिंग मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चेन स्नेचरों को नहीं ढूंढ पा रही है। लुटेरे चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस लकीर पीटती नजर आ रही है। पत्र भेजने वालों में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, बीडी नवानी, गुड्डू सिंह चौहान, विनोद नेगी, उपेंद्र सिंह, भारत सिंह, दर्शन सिंह रावत, कमला शाह, शहनाज शम्सी, विजय माहेश्वरी व महावीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।