फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। महाविद्यालय में आठ सितंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

शनिवार को महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डा. प्रेमलता कुमारी ने छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की। कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र संगठनों ने प्रचार तेज कर दिया। महाविद्यालय के गेट के बाहर प्रत्याशियों के होर्डिंग छाए रहे।
महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीएम शर्मा ने बताया कि चार और पांच सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। आठ सितंबर को महाविद्यालय में मतदान होगा। इसी दिन तीन बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। उधर, राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल के छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डा. पंकज कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए चार और पांच सितंबर को नामांकन किया जाएगा। आठ सितंबर को मतदान होगा और दो बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। इसी प्रकार थान सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा के चुनाव अधिकारी डा. राजपाल सिंह ने बताया कि चार सितंबर को नामांकन होंगे। पांच को नामांकन पत्रों की जांच होगी और आठ सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें