फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजरो उतरांचल ग्रामीण बैंक में चोरों ने तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तरांचल ग्रामीण बैंक बैजरो में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने ताले तोड़कर वहां रखे विभागीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ की और सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क ले उड़े। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार बीती रात चोरों ने उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के मुख्य चैनल के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरों ने बैंक में पड़े विभागीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ की और सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता सुबह आठ बजे चला, जब स्थानीय लोगों ने बैंक के शटर और मुख्य चैनल के ताले टूूटे देखे। घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक पीयूष पांडे बैंक पहुंचे और उन्होंने थलीसैंण पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर थलीसैंण थानाध्यक्ष संपूर्णानंद गैरोला पुलिस टीम के साथ बैंक पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उधर, चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में रोष है। स्थानीय व्यापारी धीरेंद्र चंद, विनोद नेगी, बैजरो के प्रधान अरविंद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश रावत, दीवान नेगी, सतेंद्र कुमार, दीप्ति प्रकाश ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और बाहरी लोगों का सत्यापन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें