फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में होगा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी और अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम लेकर आया है। इसके तहत वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाओं में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

30 जून को बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को 12वीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। मेधावी छात्रों को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 12वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होता है, ऐसे में उन्हें उचित मार्ग दर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत होती है। इसे देखते हुए आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सम्मान समारोह 30 जून को कोटद्वार के बदरीनाथ रोड स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8395876410 और 9557361592 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें