फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को आपदा से बचाव करने के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से आपदा प्रबंधन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों, पटवारियों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और आपदा के बाद घायलों को उपचार देने के उपाय बताएं गए।
विज्ञापन

शनिवार को सतपुली तहसील सभागार में आयोजित कार्यशाला में एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप ने ग्रामीणों को बाढ़, आग, भूकंप, भूस्खलन समेत अन्य प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं की स्थिति में डेमो के माध्यम से बाढ़ से पूर्व तैयारी एवं बाढ़ के दौरान सुरक्षा के उपाय, आग लगने के समय बचाव के तरीके एवं भूकंप के समय बचाव के उपाय बताए। साथ ही उन्होंने आपदा के बाद घायलों को उपचार देने एवं चिकित्सालय तक पहुंचाने के तरीके भी बताए। इस मौके पर तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, राजस्व निरीक्षक सूर्य प्रकाश भट्ट, कानूनगो गिरीश चंद्र पोखरियाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्माइल, अतुल बलोदी, एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक रामवृश यादव,मनोज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें