फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमंती-क्रैखाल मोटर मार्ग पर टूटे पुस्ते दे रहे दुर्घटना को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। लोनिवि की सुस्त कार्यप्रणाली विकास खंड दुगड्डा के हनुमंती - क्रैखाल मोटर मार्ग पर आवाजाही कर रहे लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। सड़क पर क्षतिग्रस्त पुश्ते और गड्ढे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं, लेकिन विभाग खतरे से अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में लोनिवि की ओर से 367 लाख की लागत से यमकेश्वर विधानसभा में आपदा के समय प्रयोग होने वाले हनुमंती-क्रैखाल मोटर मार्ग की मरम्मत की थी, लेकिन देखरेख की कमी के चलते मार्ग बदहाल हो गया है। स्थानीय नागरिक जगमोहन सिंह नेेगी, राकेश काला, पीतांबर दत्त डोबरियाल, दिवाकर कंडवाल ने विभाग पर सड़क मरम्मत में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सहायक अभियंता एसके बिंजोला ने बताया कि हनुमंती-क्रैखाल मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति संज्ञान में है। मार्ग पर डामरीकरण और पुश्तों के निर्माण के लिए शासन से बजट लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें