फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और जमीन हड़पने की जांच की मांग को लेकर अनशन पर बैठा बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान हड़पने की जांच को लेकर अनशन
विज्ञापन

कोटद्वार। पैतृक मकान और जमीन हड़पने की जांच की मांग को लेकर सिताबपुर निवासी बुजुर्ग दिनेश चंद्र डबराल ने शनिवार से कोटद्वार तहसील में अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारी ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि वह इस मामले को लेकर लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिख रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें अनशन जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अनशनकारी दिनेश चंद्र डबराल ने जिलाधिकारी पौड़ी को एक पत्र भी लिखा है। इसमें कोटद्वार भाबर के नंदपुर गांव में उनके भाई द्वारा उनके हिस्से की पैैतृक जमीन और मकान हड़पने की बात कही गई है। कहा कि उसके छोटे भाई ने एक स्टांप पर जमीन और मकान बेचने की बात कही है, जो सरासर गलत है। कहा कि वह जीवन पर्यंत दिल्ली में नौकरी और इसके बाद व्यवसाय करते रहे। वर्ष 2005 में सिलिंग के बाद उनका व्यवसाय ठप हो गया तो उन्होंने घर की सुध ली। यहां उनके पीछे उनकी जमीन और मकान हड़पने की साजिश रची गई। कहा कि उनकी पत्नी जब घर आई तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार कर मारपीट की गई। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें