फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान शिविर के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को वितरित किए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर के पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में आयोजित प्रतिभा दिवस समारोह में इंस्पायर कार्यक्रम के विज्ञान शिविर में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विज्ञान शिविर में विद्यालय के गणित प्रवक्ता पुष्कर सिंह नेगी के मार्गदर्शन में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र सचिन थपलियाल, अमित सिंह नेगी और छात्रा कुमारी सोनिया और तनूजा ने भाग लिया। उन्होंने विषय विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई विज्ञान और गणित की बारीकियों को समझा। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में 24 से 28 जनवरी तक आयोजित विज्ञान शिविर में गढ़वाल मंडल के 22 विद्यालयों के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। गणित प्रवक्ता नेगी ने कहा कि विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और अभिरुचि पैदा करने और विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए इंस्पायर कार्यक्रम एक अच्छा मंच है। कार्यक्रम को बेहतर बनाने और आवासीय सुविधा को आरामदायक बनाने के लिए उन्होंने अपने सुझाव दिए। इस मौके पर इंस्पायर कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. यशपाल सुंद्रियाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें