लैंसडौन। तहसील परिसर में आयोजित विधिक सेवा शिविर में आदिवासियों और मजदूरों के लिए बने कानूनों की जानकारियां दी गईं। शिविर की अध्यक्षता करते हुए लैंसडौन विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष पुनीत कुमार ने कहा कि कानून में मजदूर तबके और आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं हैं। इसके लिए ऐसे लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, जिससे इन लोगों को शोषण से बचाया जा सके। शिविर में वीरेंद्र उनियाल, विजय ढौंडियाल, उपदेश खंडेलवाल, दीपक भंडारी, नायब तहसीलदार कुलदीप रावत, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेंद्र ममगाईं व राजेंद्र पंत आदि ने विचार रखे।