कोटद्वार/लैंसडौन। गत 26 दिसंबर को श्रीनगर गढ़वाल के चौरास पुल पर लोनिवि के इंजीनियरों के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। इस मामले में आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। कोटद्वार और लैंसडौन के अलावा दुगड्डा, सतपुली और बैजरो खंडों में भी इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार कर घटना पर आक्रोश जताया।
कोटद्वार में पीएमजीएसवाई के लोनिवि खंड परिसर में आयोजित डिप्लोमा महासंघ के धरना-प्रदर्शन में शासन-प्रशासन पर मारपीट और अभद्रता के आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि इस तरह की घटनाओं से जहां कार्यदायी एजेंसियों में काम करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का मनोबल घटता है, वहीं अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन में अधीक्षण अभियंता एसके गुप्ता, ईई निम्मी सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंसाफुल्ला, राजपाल सिंह, रूमा भारद्वाज, मुकेश कुमार, संजय चौहान, विशाखा चौहान, दीपक सिंह, हृदयेश कुमार समेत कई इंजीनियर शामिल रहे। उधर, श्रीनगर के चौरास पुल की घटना के विरोध में दुगड्डा, सतपुली, लैंसडौन, बैजरो खंडों के साथ ही अन्य इंजीनियरिंग विभागों में भी आक्रोश बना हुआ है।
-फोटो