फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो टालरैंस सरकार कर रही जीरो परफारमेंस: राजेंद्र भंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि भाजपा की जीरो टालरेंस की सरकार डबल इंजन होने के बावजूद जीरो परफारमेंस कर रही है। इसके चलते सरकार से अब लोगों का विश्वास हट गया है। उन्होंने सरकार पर विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार माफियाओं के इशारे पर कार्य कर रही है। इसके चलते सरकार ने ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर ग्राम पंचायतों को जबरन नगर निगम में मिलाया है। लैंसडौन वन प्रभाग के वन क्षेत्र में एक मंत्री के इशारे पर कोर्ट के आदेशों को दरकिनार रखते हुए भारी संख्या में हरे पेड़ों को काटा जा रहा है।
कहा कि कोटद्वार विधानसभा में कांग्रेस के प्रयासों से चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग का पूरा कार्य कर दिए गए थे, लेेकिन भाजपा मार्ग को नहीं बना पा रही है। ऐसे ही कण्वाश्रम और मेडिकल कालेज का मामला भी प्रदेश सरकार ने ठंडे बस्ते मेें डाल दिया हैै।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य विधि एवं परिसीमन आयोग के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, विजय नारायण सिंह, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, गिरिराज किशोर हिंदवाण, रंजना रावत, रूपन नेगी, दर्शन सिंह रावत व मदन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें