फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण पर प्रस्तुत किए नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जीआईसी चाक्यूंसैंण और जीजीआईसी कलालघाटी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण प्रदूषण पर नाटक प्रस्तुत किए। साथ ही स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईसी चाक्यूंसैंण में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक अभिभावक संघ वीरेंद्र सिंह बिष्ट व गोदांबरी देवी ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अनेक नाटकों की प्रस्तुति दी। जगमोहन सिंह बिष्ट ने एनएसएस के इतिहास, उद्देश्य और उनके लक्ष्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बिष्ट, राकेश तिवाड़ी, चैन सिंह, बैरागी सिंह, मेहरबान सिंह, पीतांबर दत्त व हर्षमोहन उपस्थित रहे।
वहीं, जीजीआईसी कलालघाटी में राष्ट्रीय सेेवा योजना के तहत छात्राओं ने स्वच्छता और साक्षरता के लिए जनजागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मंजू कपरवाण, सुनीता डबराल, मौ. सबी व मोहम्मद रफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें