फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ से पालायन रोकने के लिए ग्रामीण अपनाएं उन्नत खेती: ऋतु

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लॉक में कृषक महोत्सव रबी-2017 कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उन्नत खेती, पशुपालन के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला का क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडू़ड़ी और ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर कृष्णा नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर यमकेश्वर विधायक ने कहा कि कृषि महोत्सव का उद्देश्य सरकार को कृषकों की आजीविका को बढ़ाना है। सरकार स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए कई कार्य कर रही है। उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्या पलायन की है। इसे रोकने के लिए सरकार के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पहाड़ से पलायन रोकने के लिए सभी को साथ में मिलकर आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेेंद्र कुमार गहलोत ने कृषि एवं भूमि संरक्षण के बारे में जानकारी दी तथा कृषकों को वृद्धा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड के बारे में जानकारी दी। साथ ही कृषि विभाग के द्वारा कृषि बीजों तथा कीटनाशक दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख यमकेश्वर विनोद डबराल, एपीडी सुुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी राजपाल सिंह नेगी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान तथा महिला समूह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें