फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों से काशीरामपुर तल्ला के नागरिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला के लोगों ने मोहल्ले के एक परिवार के खिलाफ तहरीर देते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और शाम के समय वार्ड में पुलिस की नियमित गश्त शुरू कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि एक परिवार ने पूरे मोहल्ले को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर पांच और वार्ड नंबर छह काशीरामपुर तल्ला के लोग और महिलाएं थाने पहुंचे। उन्होंने एसडीएम और कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। बताया कि मोहल्ले का एक परिवार आपराधिक और झगड़ालू प्रवृत्ति का है। यह परिवार नशीले पदार्थों का सेवन करने के साथ ही इसका अवैध कारोबार भी करता है। उनके यहां आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों ने कहा कि पूर्व में भी ये लोग गाली गलौच और मारपीट कर चुके हैं। कोई कानूनी कार्रवाई न होने से उनके हौसले बढ़ गए हैं। हाल यह है कि मोहल्ले की महिलाओं और लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और शाम के समय पुलिस की नियमित गश्त कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में किशोर कोटनाला, निशि कोटनाला, गुड्डी देवी, यशोदा रावत, सरस्वती देवी, राखी देवी, आरती देवी, लीला देवी, आनंदी रावत, हेमंत रावत, रंजना देवी, गंगोत्री देवी, नीरज शर्मा, आशा रावत, अनीता देवी, सुनीता, मोनिका, सुषमा वर्मा, पवन देवी व शकुंतला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें