फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटाद्वार-भाबर रोड पर घमंडपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों द्वारा घायलों को राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सिमलचौड़ निवासी अजय सिंह (22) पुत्र अनिल सिंह अपने साथी नरेंद्र (22) पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ बाइक से सिगड्डी स्थित एक फैक्ट्री में काम के लिए जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे घमंडपुर के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें