फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूराताल गांव के खेत में हाथी ने वृद्ध को सूंड से पटका, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत घाड़ क्षेत्र के धूराताल गांव में टस्कर ने एक वृद्ध को खेत में सूंड़ से पटक दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को ग्रामीणों ने निजी वाहन से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।
धूराताल निवासी मंगल सिंह (77) ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने खेत में गोबर डालने के लिए गया था। तभी नदी से खेत की ओर आ रहे विशालकाय हाथी ने उसे सूंड़ से उठा कर जमीन पर पटक दिया। हाथी दोबारा उसकी तरफ कुचलने के लिए आने लगा लेकिन, हिम्मत दिखाते हुए उसने गांव की ओर दौड़ लगा दी और कुछ दूर जाकर घायल होने के कारण गिर गया। उसके चिल्लाने से गांव के लोगों ने शोर मचाया। जिसके कारण हाथी वहां से भाग गया। गांव के लोग उसे खेत से उठाकर गांव ले आए और कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर, दुगड्डा रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि हाथी के हमले में घायल मंगल सिंह के मुआवजे की कर्रवाई शुरू कर दी गई है। हाथी की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है।
.
इंसेट-
हाथी के हमले से ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
कोटद्वार। घाड़ क्षेत्र में लगातार हाथी की धमक से क्षेत्रवासियों में वन विभाग के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने वन विभाग को हाथी की रोकथाम में नकाम बताते हुए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, समाजसेवी रमेश भंडारी ने वन विभाग पर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि हाथी की धमक से गांव के लोगों ने खेती छोड़ दी है। लोग वर्षों से वन विभाग से हाथी से सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब हाथी ग्रामीणों पर भी हमला करने लग गया है। उन्होंने चेताया कि शीघ्र हाथी के रोकथाम के लिए प्रयास नहीं किए गए तो ग्रामीण डीएफओ कार्यालय में आंदोलन करेंगे।


जारी- नरेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें