फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रकम सभ्य समाज के माथे पर एक कलंक: डा. हरक सिंह रावत

विज्ञापन
Dr. Harak Singh Rawat - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल। जयहरीखाल के समखाल में आयोजित महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान के भवन का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांधा।
बतौर मुख्य अतिथि वन एवं श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ करते हुए कहा कि समाज का एक बड़ा तबका अभी भी श्रम मंत्रालय के अधीन संचालित योजनाओं से अनभिज्ञ है जिनमें श्रमकार्ड की संख्या राज्य में ढाई लाख है। श्रम मत्रांलय अपनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कार्ड धारकों को पुत्री होने में पच्चीस हजार, पुत्र होने पर पंद्रह हजार, दो कन्याओं के विवाह में एक-एक लाख, सहित गंभीर बीमारी में 25 लाख तक सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे प्रेरक कार्यों में आगे आने की अपील की। संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाई रावत ने कहा कि उत्तराखंड में महिला शक्ति की मजबूती उनका सपना है। संस्थान की ओर से महिलाओं को ट्रेनिंग, मार्केटिंग आदि के माध्यम से स्वावलंबी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, लैंसडौन कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष दिनेश रावत, विनोद रावत, सुरेंद्र गुसाईं, उत्तम गुसाईं, रमेश रावत, अजय अग्रवाल, विपिन धस्माना, हरिमोहन रावत, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नर्मदा गुसाई और मीना अधिकारी ने किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें