फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की एसपी देहात सरिता डोबाल ने शुरू की रघुवंशी हत्याकांड की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के बहुचर्चित वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच के लिए गठित नई एसआईटी ने शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पहले दिन अधिकारियों ने मृतक वकील सुशील रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात कर उनसे हत्याकांड से संबंधित बयान दर्ज किए। दून की एसपी देहात सरिता डोवाल की अगुवाई में गठित एसआईटी ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। देर शाम तक बीईएल गेस्ट हाउस में संबंधित पक्षों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेेश पर पौड़ी के एसएसपी जगतराम जोशी ने एएसपी डा. हरीश वर्मा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था। उसे मृतक वकील सुशील रघुवंशी के परिजनों और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने नामंजूर करते हुए जिले के बाहर के अधिकारियों को एसआईटी में शामिल करने की मांग की थी। इस मामले में गत 47 दिन से कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन कर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग चल रही है। डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने परिजनों और कोटद्वार बार एसोसिएशन की मांग पर दून की एसपी देहात सरिता डोवाल की अगुवाई में नए सिरे से एसआईटी का गठन किया था। शुक्रवार को एसपी देहात की अगुवाई में एसआईटी ने कोटद्वार पहुंचकर सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच ग्रहण करते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें