फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई के विरोध में रिटेल व्यापारियों के किया नगर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रत्यक्ष पूंजी निवेश (एफडीआई) के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर एफडीआई पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ तहसील पहुंचकर संपन्न हुआ। तहसील में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार एमेजॉन, बिग बाजार, फिलिपकार्ट और वालमार्ट डील को अनुमति देकर देश में रिटेल पॉलिसी बनाने की कोशिश कर रही है। इस पॉलिसी के तहत विदेशी कंपनियों को ऑनलाइन व्यापार करने के साथ ही बड़े-बड़े शोरूम खोलकर घर-घर माल बेचने की अनुमति दी गई है, जिससे देश में रिटेल व्यापार चौपट हो गया है। आर्थिक तंगी के चलते कई व्यापारी आत्मघाती कदम उठा चुके हैं। ज्ञापन में केंद्र सरकार के रिटेल व्यापार विरोधी किसी भी प्रकार के कानून बनाने पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद प्रकाश अग्रवाल, महासचिव श्याम सुंदर अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अजीत अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें