फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल में नहीं बन सका बंचूरी-ढुंगा-बिथ्याणी मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। ब्लाक के बंचूरी-ढुंगा-बिथ्याणी मोटर मार्ग का निर्माण छह वर्ष बाद भी नहीं होने से पांच गांवों के ग्रामीणों को तीन किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर आवागमन को मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क सुविधा के अभाव में इन गांवों से लगातार पलायन हो रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में बंचूरी से ग्राम ढुंगा अकरा, ढुंगा सकरा, ढुंगाधार और बिथ्याणी को जोड़ने के लिए शासन ने बंचूरी-ढुंगा-बिथ्याणी मोटर मार्ग निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। कार्यदायी संस्था लोनिवि ने निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया, लेकिन इस बीच एलाइनमेंट विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, बिथ्याणी से डेढ़ किमी पहले ही लोनिवि द्वारा भूमि का मुआवजा नहीं दिए जाने के कारण ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिसके बाद लोनिवि ने प्रभावित काश्तकारों को भूमि का मुआवजा तो दे दिया, लेकिन मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया। ग्रामीण सतीश बडोला, अमनदीप बडोला, अशोक बडोला, बलदेव बडोला, मनोज बडोला ने जल्द मार्ग का निर्माण करने की मांग की है। प्रधान ढुंगाधार जगदीश प्रसाद बडोला ने कहा कि बीडीसी बैठक और तहसील दिवस में हर बार मार्ग निर्माण की मांग उठाई गई, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोनिवि लक्ष्मणझूला के एई सत्यप्रकाश राठौर ने कहा कि बंचूरी-ढुंगा-बिथ्याणी मोटर मार्ग का एलाइनमेंट बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। धनराशि मिलते ही मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें