फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोके खनन सामग्री ले जा रहे डंपर, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी में मशीनों द्वारा किए जा रहे खनन के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा। काशीरामपुर तल्ला के बाद अब कुंभीचौड़ और लालपानी के ग्रामीणों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने खनन सामग्री ले जा रहे डंपरों को रोककर उनके सामने प्रदर्शन किया। डंपरों को रवाना करने के लिए पुलिस और ग्रामीणों में तीखी बहस हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खनन सामग्री से भरे डंपरों को रवाना कराया।
विज्ञापन

बुधवार को कुंभीचौड़ के प्रधान दीपक पांडे के नेतृत्व में ग्रामीण गूलर पुल के नीचे एकत्र हुए। उन्होंने खनन सामग्री लेकर जाते हुए डंपरों को रोका और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बा बीच पुलिस ने ग्रामीणों से ट्रकों केे रोके जाने को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। इस पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीण ओवर लोडेड ट्रकों और खनन की जांच करने के लिए एआरटीओ और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों की तीखी बहस हो गई। पुलिस ने जबरन ट्रकों का संचालन शुरू किया तो ग्रामीण ट्रक के सामने आ गए। बड़ी देर बाद तनाव की स्थित में वाहनों को कांटे पर ले जाने की बात कर पुलिस ने किसी प्रकार ट्रकों को नदी से बाहर निकाला।
उधर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती ने मंगलवार रात को पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर लाठी फटकारने का विरोध किया। बताया कि मंगलवार रात को खनन और वाहनों की चलने की आवाज से परेशान लोग खनन का विरोध करने के लिए खोह नदी में आए थे, लेकिन पुलिस और पीएससी के जवानों ने उन्हें लाठी से भगा दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आशीश रावत, सुभाष विश्वकर्मा, सतीश रावत, जयदेव कोटनाला, बीरा देवी, उर्मिला रावत, सुमन देवी, सुनीता रावत, पूजा देवी, देवेश्वरी रावत, नंदा देवी, विशेश्वरी नेगी, लीला देवी बडोला, इंदू कोटनाला, गोदांबरी देवी, सुमित्रा कोटनाला व कमला देवी भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें