फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई हिमालय पुत्र स्व. एचएन बहुगुणा की 99वीं जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर कांग्रेस और भाजपा ने उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्व. बहुगुणा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. बहुगुणा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए समस्त पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए अलग से धन की व्यवस्था करते हुए अलग राज्य की नींव रख दी थी। उनके ही प्रयासों से गढ़वाल में गढ़वाल विश्वविद्यालय, गैस सहित खाद्यान्न, बिजली, पानी, सड़क सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ हुआ था।
इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, विजय नारायण सिंह, लता शाह, कमला शाह, राकेश मित्तल, विजय माहेश्वरी, कुंवर सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, प्रदीप नेगी, चंद्रमोहन सिंह रावत, गुड्डू चौहान, विरेंद्र सिंह रावत, बृजपाल सिंह, मनोज रावत व हेमचंद पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, बदरीनाथ रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बहुगुणा ने राजनीति को एक नई सोच देने का काम किया है। यही कारण है कि उनकी प्रतिभा को लोग आज तक नहीं भूल सके हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार भट्ट, कुलदीप अग्रवाल, बृजमोहन नेगी, दीपक ध्यानी व सूरभान सिंह रावत आदि ने विचार रखे।

-फोटो

आज के नेताओं को बहुगुणा से सीख लेने की जरूरत
कोटद्वार। उत्तराखंड विकास पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जन्मतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। लैंसडौन भवन देवी मंदिर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा सही मायनों में हिमालय पुत्र थे और गढ़वाल की जनता को हमेशा उन पर नाज रहेगा। बैठक में अभय काला, रघुवीर सिंह नेगी, महाराज बिष्ट, विजयपाल सिंह गुसाईं, महेंद्र गुसाईं, महेश देवरानी, राकेश ध्यानी, संजय, आशीष किमोठी, अनुसूया बलोदी, शिव शंकर गौड़, अनिल बड़थ्वाल, रजनीकांत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें