कोटद्वार। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन पौड़ी गढ़वाल जिले के युवाओं ने भर्ती में दौड़ लगाई। इनमें 4432 में से कुल 749 युवा ही दौड़ पूरी कर पाए।
बृहस्पतिवार को कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में पौड़ी जिले के यमकेश्वर, पौड़ी और थलीसैंण तहसील के युवक भर्ती के लिए पहुंचे। भर्ती के लिए 5176 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, लेकिन भर्ती ग्राउंड में 4432 युवा ही पहुंचे। रात दो बजे काशीरामपुर तल्ला स्थित मैैदान में पौड़ी के युवा एकत्र हुए। उसके बाद कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में उनका पंजीकरण कर उन्हें टोकन दिए गए। इसके बाद उनको ग्रुप में 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। 749 युवा ही दौड़ पास कर अगली प्रक्रिया तक पहुंच पाए।
अगले दौर में युवाओं को बायोमीट्रिक पंजीकरण के साथ उनके प्रमाणपत्रों की जांच और शारीरिक परीक्षण किया गया। शारीरिक परीक्षण में कई युुवाओं की ऊंचाई कम तो कई की छाती कम पाई गई। कई युवा पूरा बिम नहीं खींच पाए तो कई लंबी छलांग में घबरा गए। इसके बाद युवकों का मेडिकल किया गया।
आज इस क्षेत्र की होगी भर्ती
कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के चौथे दिन पौड़ी गढ़वाल जिले के धुमाकोट, कोटद्वार और लैंसडौन तहसील की भर्ती होगी।
- फोटो