फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के लालपानी में एक घर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन दल को दी, लेकिन अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लालपानी निवासी सेना में कार्यरत कमलेश पुंडीर पुत्र स्व. भगवत सिंह पुंडीर के घर में बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न अचानक आग लग गई। आग से घर में रखा इन्वर्टर, बैटरी, ड्रमों में रखा धान, गेहूं, कमरों के पर्दे और कपड़ों से भरी अटैची समेत महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश आजकल छुट्टी पर घर आया हुआ है। वह घर में ताला लगाकर शादी ब्याह में शामिल होने गांव गया हुआ था, तभी बृहस्पतिवार पूूर्वाह्न 11 बजे उसके घर से धुआं आते देख ग्रामीणों ने घर में घुसकर बाल्टियों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि सूचना मिलने पर अग्निशमन दल का वाहन भी घटना स्थल पर पहुंच गया था। एफएसओ रक्षपाल आर्य ने बताया कि घटना में मकान स्वामी का लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें