फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य पाठ में पीयूष और सामान्य ज्ञान में भूपेंद्र रावत रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ सप्ताह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। काव्य पाठ में पीयूष सुंद्रियाल और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भूपेंद्र रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित छात्रसंघ सप्ताह प्रतियोगिता के काव्य पाठ में पीयूष सुंद्रियाल ने प्रथम, रश्मि शर्मा ने द्वितीय और मनीष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका डा. अरुणिमा मिश्रा, डा. रोशनी असवाल, डा. वंदना चौहान ने निभाई। बीएड विभाग में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भूपेंद्र रावत ने प्रथम, अरुण कुमार और नवीन रावत ने द्वितीय, भूपेंद्र सिंह और कमल किशोर ध्यानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डा. डीएम शर्मा, डा. बिहारीलाल यादव, डा. तनु मित्तल, डा. अजीत सिंह, एके मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें