फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ती न दिवसीय कण्वाश्रम बसंतोत्सव का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महर्षि कण्व की तपस्थली और चक्रवती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर शनिवार को तीन दिवसीय कण्वाश्रम वसंतोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें साइकिल रेस में पारस और गर्ल्स ब्रास बैंड प्रतियोगिता में एवीएन हल्दूखाता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ पर्यावरणविद् पदमश्री डा. अनिल जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम जैसे पौराणिक स्थल की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान न होना चिंताजनक विषय है। इस तरह के मेलों से कण्वाश्रम की पहचान बनाने में सहायता मिलेगी। इस दौरान हुई साइकिल रेस में मोटाढांक के पारस प्रथम, उदयरामपुर के रितेश भंडारी और नगीना के अब्दुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एवीएन हल्दूखाता, बाल भारती मोटाढांक की गर्ल्स ब्रास बैंड टीम आकर्षण का केंद्र रही।
कबड्डी में बाल भारती, जीआईसी कोटद्वार, एमकेवीएन, जीआईसी कण्वघाटी और वॉलीबाल में मवाकोट, एमआईएफटी और जेबी कल्ब ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में जय दुर्गा झंडीचौड़ उत्तरी, महिला एकता, सरस्वती कीर्तन मंडली, सत्य सांई कीर्तन मंडली और हरियाली कीर्तन मंडली अगले दौर में पहुंची। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। निर्णायक मंडल में धीरेंद्र कंडारी, दीपक नेगी, ओम प्रकाश कपटियाल, भक्ति शाह, सुनील रावत, विनोद पंत, मुकेश उनियाल, मीना रावत शामिल थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, समिति अध्यक्ष मंजुल डबराल, वीरेंद्र रावत, विनीता भट्ट, शशिबाला केष्टवाल, अभिलाषा भारद्वाज, विकास कुकरेती, उमेश रावत और विमल प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

आज के आकर्षण
मैराथन दौड़ (दुर्गापुर से कण्वाश्रम), महिला पंतजलि की ओर से योग शिविर, चक्रव्यूह मंचन, कवि सम्मेलन, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, अभिज्ञान शाकुंतलम् नाटक का मंचन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें